लीड :::: देश की भूमि को पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है भाजपा: भगोरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2015 7:34 PM
लीड :::: देश की भूमि को पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है भाजपा: भगोरा पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी का सेमिनारफोटो फाइल:11एसआइएम:1-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि,2-उपस्थित कार्यकर्ताप्रतिनिधिसिमडेगा़ स्थानीय नगर भवन में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया […]
लीड :::: देश की भूमि को पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है भाजपा: भगोरा पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में कांग्रेस पार्टी का सेमिनारफोटो फाइल:11एसआइएम:1-कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि,2-उपस्थित कार्यकर्ताप्रतिनिधिसिमडेगा़ स्थानीय नगर भवन में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष रामनारायण रोहिल्ला ने की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी ताराचंद्र भगोरा एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव अनादि ब्रह्म, प्रदेश प्रवक्ता किशोर शहदेव, प्रदेश प्रोेेटोकॉल सचिव कामेश्वर गिरी, जिला प्रभारी विनोद किस्पोट्टा उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने पंडित नेहरू की तसवीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर किया. कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव ताराचंद्र भगोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की भूमि को पूंजीपतियों को सौंपना चाहती है.भूमि अधिग्रहण बिल पारित कराने का प्रयास किया जा रहा है. जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बरदाश्त नहीं करेगी. कहा कि जिन लोगों ने देश को आजादी दिलायी, आज उन्हें ही मिटाने की साजिश रची जा रही है. महात्मा गांधी के साथ मिल कर पंडित जवाहर लाल नेहरू ने आजादी की जो लड़ाई लड़ी उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है. महात्मा गांधी, पंडित नेहरू, डॉ आंबेडकर ने विकट परिस्थितियों में भी देश की रक्षा की थी. श्री भगोरा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने जिन-जिन कार्यों को किया आज उसका अनुसरण केंद्र सरकार कर रही है. किंतु एक सच्चाई यह भी है कि हमारे नेताओं के नाम से जो योजनाएं चल रही थी, उसे मिटाने का काम किया जा रहा है. इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बेंजामीन लकड़ा, पूर्व विधायक थियोदोर किड़ो, डीडी सिंह, विक्सल कोंगाड़ी, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, जोनसन मिंज, रावेल लकड़ा, खुशी राम कुमार,ग्लोरिया सोरेंग आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता मो समी आलम ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मुरली मनोहर प्रसाद ने किया. इस मौके पर डॉ रंजीत कुमार चौधरी, प्रो रौशन शांतिनंदन टेटे एवं प्रो सीएस हंस ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










