बॉक्स::::: पीएलएफआइ का जोनल कमांडर सन्नी पकड़ाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2015 7:03 PM
बॉक्स::::: पीएलएफआइ का जोनल कमांडर सन्नी पकड़ाया बसिया थाना के द्वारसेनी गांव से सन्नी की गिरफ्तारी.सन्नी चुनाव में बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था.प्रतिनिधि, गुमलाबसिया थाना क्षेत्र के द्वारसेनी गांव से रविवार की शाम को पुलिस ने पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर सन्नी मुंडा को गिरफ्तार की है. उसके पास से हथियार भी मिला है. […]
बॉक्स::::: पीएलएफआइ का जोनल कमांडर सन्नी पकड़ाया बसिया थाना के द्वारसेनी गांव से सन्नी की गिरफ्तारी.सन्नी चुनाव में बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था.प्रतिनिधि, गुमलाबसिया थाना क्षेत्र के द्वारसेनी गांव से रविवार की शाम को पुलिस ने पीएलएफआइ के सबजोनल कमांडर सन्नी मुंडा को गिरफ्तार की है. उसके पास से हथियार भी मिला है. पुलिस अभी उसे थाने में रख कर पूछताछ कर रही है. उसके ऊपर कई बड़े उग्रवादी मामले दर्ज है. त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव से पहले पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी सफलता है. क्योंकि बसिया व कामडारा इलाके से कई पीएलएफआइ के कमांडर पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं. उसी का बदला लेने के लिए सन्नी मुंडा इसबार पंचायत चुनाव में बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. लेकिन पुलिस ने उसे सही समय पर पकड़कर एक बड़ी घटना को टाल दिया.एक घर में छिपा हुआ थागुप्त सूचना पर जब पुलिस द्वारसेनी गांव पहुंची, तो सन्नी मुंडा एक घर में छिपा हुआ था. उसका दस्ता किसी दूसरे स्थान पर था. लेकिन सन्नी अकेले आया हुआ था. सूचना है कि वह किसी लड़की से मिलने आया था. तभी पुलिस ने उस घर की घेराबंदी कर उसे धर दबोचा.अर्जुन के बाद कमांडर बनापीएलएफआइ के कमांडर अर्जुन राम के जाने के बाद सन्नी मुंडा बसिया क्षेत्र में सबजोनल कमांडर बन कर दस्ता संभाल रहा था. अभी हाल में ही उसने भरनो के एक पशु व्यवसायी की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इसके बाद वह लगातार क्षेत्र में आतंक फैला रहा है. गुप्त सूचना पर पीएलएफआइ कमांडर सन्नी मुंडा को पकड़ा गया है. अभी उससे पूछताछ की जा रही है. उसपर कई मामले दर्ज हैं.बच्चनदेव कुजूर, एसडीपीओ, गुमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










