दो माह से मजदूरी नहीं मिली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2015 9:21 PM
दो माह से मजदूरी नहीं मिली केरसई (सिमडेगा). वन विभाग द्वारा करंगागुड़ी से गुझरिया पथ तक, करंगागुड़ी मंदिर के निकट, करवारजोर में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा रहा है. उक्त कार्य में जो मजदूर काम कर रहे हैं उन्हें जुलाई माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. इससे मजदूरों को काफी परेशानी […]
दो माह से मजदूरी नहीं मिली केरसई (सिमडेगा). वन विभाग द्वारा करंगागुड़ी से गुझरिया पथ तक, करंगागुड़ी मंदिर के निकट, करवारजोर में वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा रहा है. उक्त कार्य में जो मजदूर काम कर रहे हैं उन्हें जुलाई माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. इससे मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगभग डेढ़ मजदूरों एवं मुंशी के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. मुंशी दुलार बड़ाइक, मिराज बड़ाइक, जस्टीन कुल्लू व झूलन मांझी ने बताया कि कुरडेग के रेंजर प्रमोद लाल एवं बलराम नायक द्वारा यह काम कराया जा रहा है, किंतु मजदूरी की मांग करने पर टाल मटोल किया जा रहा है. मजदूरों ने शीघ्र मजदूरी भुगतान की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










