जी... खेत में दरार, फसल सूखी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2015 9:05 PM

विज्ञापन

जी… खेत में दरार, फसल सूखी9 गुम 17 में खेत में पड़ी दरार.9 गुम 18 में सूख रहे खेत को देखता किसान.गुमला. गुमला प्रखंड के डुमरडीह पंचायत में धान की फसल मर गयी है. खेतों में दरार पड़ गयी है. पूरी फसल सूख गयी है. फसल सूखने से किसान चिंतित हैं. पंचायत के गम्हरिया, सकरपुर, […]

विज्ञापन

जी… खेत में दरार, फसल सूखी9 गुम 17 में खेत में पड़ी दरार.9 गुम 18 में सूख रहे खेत को देखता किसान.गुमला. गुमला प्रखंड के डुमरडीह पंचायत में धान की फसल मर गयी है. खेतों में दरार पड़ गयी है. पूरी फसल सूख गयी है. फसल सूखने से किसान चिंतित हैं. पंचायत के गम्हरिया, सकरपुर, महुवाटोली, केरकी, टंगराटोली, सकरपुर, हुरहुरिया, गढ़टोली, डुमरडीह, कोरांबी गांव के सैंकड़ों एकड़ खेत में लगा फसल बरबाद हो गयी है. गांव के अंतोनी तिर्की ने कहा कि फसल बरबाद होने के बाद किसान पलायन करने लगे हैं. कई परिवार तो गांव छोड़कर दूसरे जिले चल गये. कुछ लोग पलायन की तैयारी में है. उन्होंने जिला प्रशासन से क्षेत्र में राहत कार्य शुरू करने की मांग की है. सुखाग्रस्त घोषित करने की मांगगुमला. सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग को लेकर भाकपा माले ने धरना दिया. जिला सचिव विजय सिंह ने कहा कि रघुवर सरकार गुमला सहित झारखंड को शीघ्र सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित कर राहत कार्य चलायें, नहीं तो पीड़ित किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे. धरना के बाद सीएम के नाम डीसी को मांग पत्र सौंपा. मौके पर सुरेश भगत, विशेश्वर उरांव, प्रकाश उरांव, कुहरू मुंडा, मनोज बखला, मुखदेव सिंह, पुनई उरांव, ललन साहू, हरिदेव गोप, अंतोनी किंडो, सारी बखला, श्यामी देवी, बिरसाइ बैगा, प्रदीप मुंडा, गोवर्द्धन उरांव, धनइ उरांव, तेतरू उरांव, रमेश उरांव, शांति प्रकाश बाड़ा, मौजी प्रकाश, एतवा उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे. किसानों की चिंता बढ़ीपालकोट. प्रखंड क्षेत्र में बारिश नहीं होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी है. किसान चिंतित है. किसान दीपक महतो के खेत में लगे धान की फसल बरबाद हो गयी. खेतों में दरार पड़ गयी है. दीपक ने कहा कि किसान बीमा हो जाता तो किसानों की कुछ चिंता कम होती. उसने प्रखंड प्रशासन से इस दिशा में सार्थक पहल करने की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola