तीन चरण में होगा मतदान: उपायुक्त
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2015 7:47 PM
तीन चरण में होगा मतदान: उपायुक्त 22 नवंबर , 28 नवंबर एवं पांच दिसंबर को होगा मतदान, चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू, 13 दिसंबर को होगी मतगणना. फोटोफाइल:9एसआइएम:5-प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित डीसी व अन्य पदाधिकारीप्रतिनिधि, सिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू […]
तीन चरण में होगा मतदान: उपायुक्त 22 नवंबर , 28 नवंबर एवं पांच दिसंबर को होगा मतदान, चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू, 13 दिसंबर को होगी मतगणना. फोटोफाइल:9एसआइएम:5-प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित डीसी व अन्य पदाधिकारीप्रतिनिधि, सिमडेगा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घोषणा होते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. चुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू कर दी गयी. इस संबंध में उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की चुनाव से संबंधित संपूर्ण जानकारियां दी. उन्होंने बताया कि जिले में तीन चरणों में मतदान होगा. जिले के लिये 22 नवंबर , 28 नवंबर एवं पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की गयी है. मतदान को लेकर विभिन्न कोषांगों का गठन किया जा चुका है. कोषांग के हेतु वरीय पदाधिकारी व नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है.मतदान दिन के 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलेगा. 13 दिसंबर को मतगणना होगी. मतगणना सुबह सात बजे आरंभ होगा जिसे अपराह्न तीन बजे तक पूरा कर लिया जायेगा. सिमडेगा कॉलेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है. उपायुक्त श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छ मतदान कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है. आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. प्रेस कांफ्रेंस में डीडीसी विजय कुमार मुंजनी, एसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, एसडीओ दिलेश्वर महतो, जिला योजना पदाधिकारी गनौरी मोची, डीपीआरओ शिवनंदन बड़ाइक, जिला प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान पदाधिकारी विशाल कुमार आदि उपस्थित थे.मतदान का प्रखंडवार ब्योराप्रथम चरण का मतदान 22 नवंबर को होगा. इस चरण में कुरडेग, केरसई, सिमडेगा एवं पाकरटांड़ प्रखंड में मतदान होगा. द्वितीय चरण का मतदान 28 नवंबर को होगा. इस चरण में बोलबा, ठेठइटांगर, जलडेगा एवं बांसजोर प्रखंड मतदान होगा. तृतीय चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा. इस चरण में कोलेबिरा व बानो में मतदान होगा.पंचायत समिति की 17 एवं जिप की एक सीट बढ़ीत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिले में 94 पंचायतों में होना है. सभी पंचायतों में मुखिया का एक पद होगा. जबकि पंचायत समिति सदस्य के लिए 17 सीट बढ़ा दी गयी हैं. कई पंचायतों में एक बढ़ा कर दो सीट कर दी गयी है. वहीं जिला परिषद सदस्य के लिए भी एक सीट की बढ़ोतरी की गयी है. उक्त सीट ठेठइटांगर प्रखंड में बढ़ायी गयी है. उक्त प्रखंड में अब दो जिला परिषद सदस्य होंगे.वहीं जिले में कुल 1110 वार्ड सदस्य का चुनाव किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










