एसडीओ ने पचंबा बांध का जायजा लिया

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 9:04 PM

विज्ञापन

एसडीअो ने पचंबा बांध का जायजा लियाकुड़ू (लोहरदगा). एसडीओ रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को प्रखंड के सलगी पंचायत अंतर्गत पचंबा बाांध का निरीक्षण किया. बांध का आउटलेट टूट गया है. इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एसडीअो के साथ लघु सिंचाई विभाग के अभियंता कुड़ू बीडीअओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे. ग्रामीणों […]

विज्ञापन

एसडीअो ने पचंबा बांध का जायजा लियाकुड़ू (लोहरदगा). एसडीओ रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को प्रखंड के सलगी पंचायत अंतर्गत पचंबा बाांध का निरीक्षण किया. बांध का आउटलेट टूट गया है. इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एसडीअो के साथ लघु सिंचाई विभाग के अभियंता कुड़ू बीडीअओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे. ग्रामीणों ने बांध का आउटलेट टूटने की शिकायत लिखित रूप से मुख्यमंत्री रघुवर दास के कुड़ू कार्यक्रम में किये थे. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव ने पूरे मामले की जांच कराने का निर्देश उपायुक्त को दिया था. उपायुक्त के निर्देश पर एसडीअो रविशंकर शुक्ला, कुड़ू बीडीअो महेंद्र छोटन उरांव, पंचायत सचिव नरेश कुमार, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, पचंबा बांध पहुंचे एवं स्थल निरीक्षण किया. ग्रामीणों ने बताया कि बांध का आउटलेट टूटने से काफी परेशानी हो रही है. जांच रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपा जायेगा. इसके बाद बांध के आउटलेट का निर्माण होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola