लीड :10:::: पापा ने मां को माचिस मार दिया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 9:04 PM
लीड :10:::: पापा ने मां को माचिस मार दिया दहेज के कारण गुमला की रजनी की हत्या करने का आरोपरजनी के परिजनों ने थाने में केस किया. अब मिल रही धमकी6 गुम 23 में रजनी की मां, भाई व बेटी6 गुम 24 में रजनी का फाइल फोटोप्रतिनिधि, गुमलादहेज लोभियों ने गुमला की बेटी को जला […]
लीड :10:::: पापा ने मां को माचिस मार दिया दहेज के कारण गुमला की रजनी की हत्या करने का आरोपरजनी के परिजनों ने थाने में केस किया. अब मिल रही धमकी6 गुम 23 में रजनी की मां, भाई व बेटी6 गुम 24 में रजनी का फाइल फोटोप्रतिनिधि, गुमलादहेज लोभियों ने गुमला की बेटी को जला कर मार डाला. इस संबंध में मृतका रजनी के परिजनों ने थाने में केस किया है. जिसमें रजनी के पति प्रमोद साहू, सास, ससुर व गोतनी को आरोपी बनाया है. केस होने के बाद सभी आरोपी फरार बताये जा रहे हैं. पीड़ित परिवार का कहना है कि सभी आरोपी गांव में ही हैं. घटना चार अक्तूबर की लोहरदगा जिले के किस्को की है. जानकारी के अनुसार गुमला शहर के डीएसपी रोड निवासी रजनी की शादी चार साल पहले किस्को के प्रमोद साहू के साथ हुई थी. मृतका की मां प्रमिला देवी व भाई राजकमल साव का कहना है कि शादी के कुछ दिन के बाद से ही दहेज को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गया था. दो बेटियों के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गया. बेटी को जन्म देने को लेकर भी रजनी को मारपीट किया जाता रहा है. चार अक्तूबर को पड़ोसी ने सूचना दी कि रजनी जल गयी है. उसे रांची ले जाया गया है. रांची गये तो रजनी ने कहा कि उसके पति व ससुरालवालों ने जला दिया. इतने कहने के बाद वह मर गयी. रजनी की बड़ी बेटी परिधि जो ढाई साल की है. अभी गुमला में है. वह तूतलाते हुए बोली कि पापा ने मम्मी को माचिस मार दिया. इधर रजनी की मां व भाई का कहना है कि थाना में केस करने के बाद केस उठाने के लिए प्रमोद धमकी दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










