मुखिया ने जमीन मालिक को पहचानने से किया इंकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 9:04 PM

विज्ञापन

मुखिया ने जमीन मालिक को पहचानने से किया इंकार मुआवजा के लिए भटक रहा जमीन मालिकगुमला. बाइपास सड़क के निर्माण के लिए सरकार द्वारा अधिग्रहित जमीन का मालिक गुमला प्रखंड के उरमी गांव का डेनिस लकड़ा अपने जमीन का मुआवजा राशि के लिए सरकारी कार्यालयों का दौड़ लगा रहा है. इसके बाद भी जमीन मालिक […]

विज्ञापन

मुखिया ने जमीन मालिक को पहचानने से किया इंकार मुआवजा के लिए भटक रहा जमीन मालिकगुमला. बाइपास सड़क के निर्माण के लिए सरकार द्वारा अधिग्रहित जमीन का मालिक गुमला प्रखंड के उरमी गांव का डेनिस लकड़ा अपने जमीन का मुआवजा राशि के लिए सरकारी कार्यालयों का दौड़ लगा रहा है. इसके बाद भी जमीन मालिक को अधिग्रहित जमीन का मुआवजा नहीं मिल रहा है. जिला भू-अर्जन पदाधिकारी जमीन मालिक को अधिग्रहित जमीन के मुआवजे का चेक देने से इंकार कर रहा है. पदाधिकारी के अनुसार जब तक जमीन मालिक की पूरी तरह से पहचान नहीं कर ली जाती है कि मुआवजा के लिए संबंधित आवेदनकर्ता ही जमीन का मालिक है, तब तक मुआवजा नहीं दिया जायेगा. यहां तक कि डेनिस को स्वयं उसके पंचायत का मुखिया भी उसे पहचानने से इंकार कर रहा है. इस संबंध में डेनिस ने मंगलवार को डीसी को आवेदन देकर पहचानी के सभी कागजातों की जांच कर मुआवजा दिलाने की मांग की है. डेनिस ने बताया कि वह रेलवे का सरकारी कर्मचारी है. उरमी में उसका अपना घर है. उसके रैयती भूमि पंचाट संख्या 18, खाता नंबर 80 और प्लॉट नंबर 875, 944 व 943 से क्रमश: एक डिसमिल, 1.20 एकड़ व 32 डिसमिल जमीन बाइपास सड़क के लिए अधिग्रहण किया गया है. इसके अलावा गांव के अन्य ग्रामीणों का भी जमीन अधिग्रहण किया गया है. लेकिन गांव के अन्य ग्रामीणों का मुआवजा मिल गया है. जबकि डेनिस को स्वयं उसके पहचान के अभाव में मुआवजा राशि नहीं मिल सकी है. डेनिस ने बताया कि गांव के सभी ग्रामीण व वार्ड पार्षद उसे पहचान रहे हैं. लेकिन मुखिया ने पहचानने से इंकार कर रही है. जिस कारण उसे मुआवजा नहीं मिल रहा है. यहां तक की डेनिस ने अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड और रेलवे द्वारा जारी पहचान पत्र भी दिखाया. इसके बाद भी मुखिया और भू-अर्जन पदाधिकारी उसे पहचानने से इंकार कर मुआवजा राशि नहीं दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola