डीडीसी ने किया सीएचसी सरायकेला का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News (1)

निरीक्षण करती डीडीसी

Seraikela Kharsawan News : सीएचसी सरायकेला के निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, दवा भंडारण और अभिलेखों की स्थिति का जायजा लिया. साथ ही सभी कर्मियों को समय पर उपस्थिति, संवेदनशील व्यवहार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए.

विज्ञापन

सरायकेला से प्रताप मिश्रा की रिपोर्ट 

Seraikela Kharsawan News : उप विकास आयुक्त रीना हांसदा ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरायकेला का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं, दवा भंडारण व्यवस्था, अभिलेख संधारण, स्वच्छता व्यवस्था और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया.

स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्था सुधार के सख्त निर्देश 

निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी समेत सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को समय पर उपस्थित रहने और बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और उप स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों तक समय पर दवा आपूर्ति करने का निर्देश दिया, साथ ही भंडार पंजी सहित सभी आवश्यक अभिलेखों को अद्यतन रखने पर बल दिया.

डीडीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर दिया जोर 

डीडीसी ने स्वास्थ्य कर्मियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने की हिदायत देते हुए कहा कि प्रत्येक मरीज को समय पर परामर्श, जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्ड और ओपीडी में स्वच्छता बनाए रखने, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा. 

जनस्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने पर बल 

निरीक्षण के दौरान मातृ और शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण गतिविधियों और विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई. उन्होंने पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और जनस्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया. डीडीसी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा.

यह भी पढ़ें: परिमल नाथवानी का पर्चा वैध, कांग्रेसी मंत्रियों के विरोध के बाद दिल्ली में डेरा जमाएंगे विधायक

यह भी पढ़ें: गुमला-सिमडेगा सीमा पर भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola