नंगे पैर पैदल मार्च कर युवक पहुंचा डीसी ऑफिस, आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा के लिए सौंपा ज्ञापन
बैनर लेकर उपायुक्त कार्यालय जाता बंटी
चास में एक युवक ने नंगे पैर पैदल मार्च निकालकर आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है. उसने बैनर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि योग्यता और मेहनत के आधार पर समान अवसर मिलने चाहिए.
चास (बोकारो). चास के धर्मशाला मोड़ स्थित श्रीराम चौक से उपायुक्त कार्यालय तक सोमवार को तारा नगर निवासी बंटी कुमार पांडेय ने नंगे पैर पैदल मार्च कर आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग उठाई. उन्होंने "आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" लिखे बैनर के साथ मार्च करते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. बंटी कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षा, रोजगार और अवसरों में न्याय एवं समानता सुनिश्चित होनी चाहिए. उनका कहना था कि सभी नागरिकों को उनकी योग्यता, मेहनत और क्षमता के आधार पर समान अवसर मिलने चाहिए. साथ ही समाज के किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और सभी के अधिकारों का समान रूप से सम्मान किया जाना चाहिए.
सभी जाति में है गरीबी
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में गरीबी, बेरोजगारी और आर्थिक कठिनाइयां किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्ग इन समस्याओं से प्रभावित हैं. ऐसे में सरकारी योजनाओं और अवसरों का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के आधार पर प्राथमिकता के साथ मिलना चाहिए.
आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा की मांग
बंटी कुमार पांडेय ने आरक्षण व्यवस्था की व्यापक समीक्षा के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने की मांग की. उन्होंने कहा कि इस विषय पर देशव्यापी चर्चा कर वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए. ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने प्रशासन से उनकी मांगों को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया.
ये भी पढ़ें...
बांग्ला श्रावणी की दूसरी सोमवारी पर लगी बेलपत्र प्रदर्शनी, बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
रांची में कैट की स्थायी बेंच गठन के मामले में हाइकोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए