बोलेरो-ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 9:04 PM
बोलेराे-ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार घायल फोटोफाइल:6एसआइएम:8-दुर्घटनाग्रस्त वाहन.सिमडेगा़ ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी लाइन होटल के निकट सिमडेगा-राउकेला मुख्य पथ पर बोलेरो व ट्रैक्टर में हुई सीधी भिड़ंत में चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि लगभग 12 बजे बोलेरो पर सवार हो कर विद्युत विभाग के कुछ लोग राउरकेला की ओर […]
बोलेराे-ट्रैक्टर की भिड़ंत में चार घायल फोटोफाइल:6एसआइएम:8-दुर्घटनाग्रस्त वाहन.सिमडेगा़ ठेठइटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी लाइन होटल के निकट सिमडेगा-राउकेला मुख्य पथ पर बोलेरो व ट्रैक्टर में हुई सीधी भिड़ंत में चार लोग घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि लगभग 12 बजे बोलेरो पर सवार हो कर विद्युत विभाग के कुछ लोग राउरकेला की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर से टुकुपानी के निकट सीधी भिड़ंत हो गयी. इस घटना में बोलेरो में सवार दीपक कुमार, गुड्डू कुमार, शंकर कुमार एवं ट्रैक्टर चालक प्रमोद कुमार घायल हो गये. सभी घायलों को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. जहां दीपक कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रिम्स रेफर कर दिया. वहीं अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में ही किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










