बरबेड़ा की टीम टाइब्रेकर में 5-4 से विजयी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 8:48 PM
बरबेड़ा की टीम टाइब्रेकर में 5-4 से विजयीफोटो 5 एस आई एम बानो 3 व 4बानो(सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ इंद टांड़ मैदान में आयो़जित चार दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ के फाइनल मैच में बरबेड़ा ने पालकोट को टाइब्रेकर 5-4 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. निर्धारित समय में दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर […]
बरबेड़ा की टीम टाइब्रेकर में 5-4 से विजयीफोटो 5 एस आई एम बानो 3 व 4बानो(सिमडेगा). कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ इंद टांड़ मैदान में आयो़जित चार दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ के फाइनल मैच में बरबेड़ा ने पालकोट को टाइब्रेकर 5-4 से हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया. निर्धारित समय में दोनों टीम गोल रहित बराबरी पर रही. अंत में टाइब्रेकर का सहारा लेना पड़ा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा नेता मनोज नगेसिया व विशिष्ट अतिथि लचरागढ़ सीआरपीएफ के सहायक कमाडेंट सुनील कुमार शर्मा उपस्थित थे. मुख्य अतिथि ने फाइनल मैच का उदघाटन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि वर्तमान में खेल का बड़ा महत्व है. प्रतियोगिता से ही प्रतिभायें निखरती है़ उन्होंने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग किया जायेगा. खिलाड़ी खेल के माध्यम से राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकते हैं. विशिष्ट अतिथि ने कहा कि हार-जीत खेल के दोनों पहलु हैं. हारनेवाली टीम अगले साल के लिए बेहतर खेलने का प्रयास करें. मैच रेफरी की भूमिका बाबू, संजय व सुजीत ने निभायी. विजेता को मुख्य अतिथि ने 51 हजार रुपये व उपविजेता को विशिष्ट अतिथि ने 25 हजार रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया. मंच का संचालन प्रदीप कुमार साहू ने किया. इस अवसर पर दुर्गविजय सिंह, रुपधर सिंह नंदलाल बड़ाइक, किशोर ओहदार, बलराम साहू आदि उपस्थित थे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में राजेश अग्रवाल, राजेश साव, प्रदीप कुमार साहू, विनीत पंडा, दीपु पंडा, जगरनाथ पंडा, राजेश नायक, अमित पंडा, अविनाश साहू, नरे साहू, प्रवीण साहू, लखन ठाकुर, राजेंद सोनी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










