खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Oct 2015 8:48 PM

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी 5 गुम 29 में रैली में महिलाएंघाघरा. झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जन अधिकार यात्रा रथ सोमवार को घाघरा पहुंचने पर स्थानीय महिला विकास मंडल की महिलाओं ने रथ का स्वागत किया. महिलाओं ने रथ के साथ घाघरा के विभिन्न गांवों का भ्रमण […]

विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी 5 गुम 29 में रैली में महिलाएंघाघरा. झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जन अधिकार यात्रा रथ सोमवार को घाघरा पहुंचने पर स्थानीय महिला विकास मंडल की महिलाओं ने रथ का स्वागत किया. महिलाओं ने रथ के साथ घाघरा के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया और ग्रामीणों के साथ बैठक कर खाद्य सुरक्षा अधिकार अधिनियम, मनरेगा, प्रसव बाद माताओं को सरकार की ओर से मिलनेवाली सुविधा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी. विभाग की स्वाति कुमारी ने बताया कि यह रथ अक्तूबर से शुरू हुआ है, जो 12 अक्तूबर तक झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के गांवों का भ्रमण करेगी और खाद्य सुरक्षा अधिकार अधिनियम के बारे में जानकारी देगी. मौके पर गोदावरी देवी, सीमा बरवा, हीरामुनी देवी, जितेंद्र कुमार, बलिराम प्रसाद, धीरज कुमार, बिरसमनी देवी, अमुनी देवी, शांति देवी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola