:1:::: प्रोजेक्ट स्कूल की दो छात्राएं लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 8:11 PM
:1:::: प्रोजेक्ट स्कूल की दो छात्राएं लापता पालकोट प्रखंड के प्रोजेक्ट स्कूल की छात्राएं हैं.प्रतिनिधि, गुमलापालकोट प्रखंड के ढोलसेरा गांव की सीता कुमारी व उसकी सहेली अनीता कुमारी 28 सितंबर से लापता हैं. दोनों एक साथ गायब हुई हैं. दोनों लड़कियां प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पालकोट में पढ़ती हैं. दोनों लड़कियां स्कूल जाने के लिए घर […]
:1:::: प्रोजेक्ट स्कूल की दो छात्राएं लापता पालकोट प्रखंड के प्रोजेक्ट स्कूल की छात्राएं हैं.प्रतिनिधि, गुमलापालकोट प्रखंड के ढोलसेरा गांव की सीता कुमारी व उसकी सहेली अनीता कुमारी 28 सितंबर से लापता हैं. दोनों एक साथ गायब हुई हैं. दोनों लड़कियां प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय पालकोट में पढ़ती हैं. दोनों लड़कियां स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची. जब देर शाम तक लड़कियां वापस घर नहीं आयी, तो परिजन खोजबीन शुरू किये. इस संबंध में सीता के पिता अरुणधारी ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी गुमला को एक आवेदन सौंपा है. जिसमें उन्होंने दोनों लड़कियों के गायब होने की जानकारी दी है. आशंका व्यक्त की जा रही है कि दोनों लड़कियों को ठग कर मानव तस्करों द्वारा दिल्ली में ले जाकर बेच दिया गया होगा. परिजन भी इसी बात को लेकर आशंकित हैं. परिजन दोनों लड़कियों को खोज रहे हैं. इस संबंध में सीडब्ल्यूसी सदस्य डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि सीता के पिता द्वारा लिखित कंप्लेन देने के बाद इसकी जांच की जा रही है. संभवत: इस केस में मानव तस्करों द्वारा लड़कियों को कहीं ले जाया गया है. अहतू थाने में एफआईआर दर्ज के लिए आवेदन को बढ़ाया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










