लीड:7:::: उग्रवादियों ने किसान को पीटा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Oct 2015 8:11 PM

विज्ञापन

लीड:7:::: उग्रवादियों ने किसान को पीटा परचा देकर मांगा पांच लाख, लूटपाट कीजांच करने पहुंची पुलिस. कुड़ू (लोहरदगा). थाना क्षेत्र के होटवार महुवाटोली गांव में शुक्रवार रात्रि इंडियन टाइगर आर्मी नामक उग्रवादी संगठन ने एक किसान को बंदूक के बट से पीटा़ घर में रखे नगद छह हजार रुपये, एक मोबाइल एवं जेवरात लूट लिये. […]

विज्ञापन

लीड:7:::: उग्रवादियों ने किसान को पीटा परचा देकर मांगा पांच लाख, लूटपाट कीजांच करने पहुंची पुलिस. कुड़ू (लोहरदगा). थाना क्षेत्र के होटवार महुवाटोली गांव में शुक्रवार रात्रि इंडियन टाइगर आर्मी नामक उग्रवादी संगठन ने एक किसान को बंदूक के बट से पीटा़ घर में रखे नगद छह हजार रुपये, एक मोबाइल एवं जेवरात लूट लिये. हस्तलिखित परचा देकर पांच लाख रुपये लेवी मांगा है. नहीं देने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है. शनिवार सुबह पुलिस गांव पहुंची. भुक्तभोगी का इलाज कराया एवं परचा को अपने कब्जे में करते हुए जांच प्रारंभ कर दी है. होटवार महुवाटोली गांव में इंडियन टाइगर आर्मी नामक उग्रवादी संगठन के आधा दर्जन हथियारबंद उग्रवादी किसान फुलदेव उरांव के घर शुक्रवार शाम आठ बजे पहुंचे. घर का दरवाजा खुलवाया. फुल देव को हथियार का भय दिखा कर, जम कर पिटायी की. फुलदेव उरांव की पत्नी सोमारी उरांव एवं पुत्री सविता कुमारी ने बताया कि उग्रवादियों ने बंदूक की नोंक पर सभी को बंधक बना लिया. बक्से में रखा छह हजार रुपये नगद, एक मोबाइल, मां का चांदी का हार, पायल, सोने का नाक का टॉप्स एवं अन्य जेवरात ले गये़ शनिवार की सुबह कुडू थाना के अवर निरीक्षक अशोक कुमार राम गांव पहुंचे. भुक्तभोगी परिवार से पूरे मामले की जानकारी लिये एवं उग्रवादियों द्वारा छोड़े गये परचे को जब्त कर लिये.आपसी रंजीश से जुड़ा है मामला कुड़ू प्रखंड क्षेत्र में संगठन का नाम पहली बार सामने आया है. संगठन के जिस कमांडर का नाम समर्थ सिंह का नाम आ रहा है. संगठन का कुड़ू प्रखंड समेत जिले में कोई नाम नहीं है. पुलिस का मानना है कि किसान की पिटायी के पीछे आपसी रंजीश का मामला लग रहा है. जांच चल रही है : थाना प्रभारीथाना प्रभारी रामाशिष पासवान ने बताया कि मामला आपसी रंजिश जे जुडा है. किसी उग्रवादी संगठन ने घटना को अंजाम नहीं दिया है. पुलिस सभी पहलुअों पर जांच कर रही है, मामला दर्ज हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola