बकरीद आज, मसजिदों व ईदगाह में पढ़ी जायेगी नमाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Sep 2015 8:25 AM

विज्ञापन

गुमला : बकरीद पर्व की पूरी तैयारी हो गयी है. शहर के विभिन्न मसजिदों व ईदगाह में शुक्रवार को बकरीद और जुम्मे की नमाज अदा की जायेगी. इसके लिए विभिन्न मसजिदों व ईदगाह में समय निर्धारित किया गया है. इसके तहत सुबह 7.45 बजे मदरसा इसलामिया फैज-ए-आम सिसई रोड गुमला में मौलवी नेशार कुरैशी के […]

विज्ञापन

गुमला : बकरीद पर्व की पूरी तैयारी हो गयी है. शहर के विभिन्न मसजिदों व ईदगाह में शुक्रवार को बकरीद और जुम्मे की नमाज अदा की जायेगी.

इसके लिए विभिन्न मसजिदों व ईदगाह में समय निर्धारित किया गया है. इसके तहत सुबह 7.45 बजे मदरसा इसलामिया फैज-ए-आम सिसई रोड गुमला में मौलवी नेशार कुरैशी के इमामत में नमाज अदा की जायेगी.

इसी तरह आठ बजे मसजिदे रजा-ए-हबीब गौश नगर इमामत मौलाना इसराइल अहमद रिजवी, 8.30 बजे मस्जिद-ए-कादरिया गौशर नगर गुमला इमामत काशीद रजा साहब, नौ बजे जामा मसजिद थाना रोड गुमला इमामत हाफीज व कारी मोहम्मद आबिद साहब, 9.15 बजे मसजिद फैजान-ए-रजा हुसैन नगर इमामत साजिद हुसैन मिसवाही, 7.15 बजे जैनब मसजिद रजा कॉलोनी गुमला, 7.30 बजे मक्का मसजिद सिसई रोड गुमला इमामत कारी आफताब साहब, 8.15 बजे मदीना मसजिद आजाद बस्ती गुमला इमामत कारी मसीहउद्दीन साहब और मोती मसजिद बाजार टांड़ गुमला इमामत मौलाना सज्जाद साहब में होगा.

वहीं ईदगाह सिसई रोड गुमला में आखिरी जमात दिन के 10 बजे मौलाना अहमद अली मिसवाही के इमामत में होगी. यदि बारिश हुई तो ईदगाह वाली आखिरी जमात की नमाज उसी समय पर जामा मसजिद थाना रोड में पढ़ी जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola