सड़क हादसे में तीन घायल, एक रेफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Sep 2015 9:07 AM
विज्ञापन
गुमला : सदर थाना के दो अलग अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सिसई सोंगरा के बसंत राय (35), बम्हनी निवासी सोमरा खडि़या (40) व सावना खड़िया (38) है. पहली घटना सायं साढ़े छह बजे की है. बम्हनी निवासी सोमरा व सावना एक ही […]
विज्ञापन
गुमला : सदर थाना के दो अलग अलग स्थानों में हुए सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में सिसई सोंगरा के बसंत राय (35), बम्हनी निवासी सोमरा खडि़या (40) व सावना खड़िया (38) है. पहली घटना सायं साढ़े छह बजे की है. बम्हनी निवासी सोमरा व सावना एक ही बाइक पर सवार होकर गुमला से बम्हनी अपने घर लौटने के क्रम में अज्ञात बस द्वारा पीछे से धक्का मार देने से गंभीर रूप से घायल हो गये.
स्थानीय ग्रामीणों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद सावना को रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं दूसरी घटना चंपानगर के समीप हुई. जिसमें सिसई सोंगरा निवासी बसंत अपने घर सोंगरा जाने के क्रम में चंपा नगर के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की लाइट से अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










