प्रेमी के साथ भागी एक बच्चे की मां

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2015 8:46 AM

विज्ञापन

गुमला़: गुमला शहर के जवाहर नगर की शादीशुदा एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. वह एक बच्चे की मां है. वह अपने बच्चे को छोड़ कर भागी है. इस संबंध में उसका पति गुमला सदर थाने में रांची के सूरज ठाकुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें उसने आरोप लगाया है […]

विज्ञापन
गुमला़: गुमला शहर के जवाहर नगर की शादीशुदा एक महिला अपने प्रेमी के साथ भाग गयी. वह एक बच्चे की मां है. वह अपने बच्चे को छोड़ कर भागी है. इस संबंध में उसका पति गुमला सदर थाने में रांची के सूरज ठाकुर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सूरज ठग-फुसलाकर उसकी पत्नी को भगा कर ले गया. दर्ज केस के अनुसार मोबाइल फोन के रांग नंबर से सूरज व मुस्कान के बीच बातचीत शुरू हुई. इसके बाद दिन व रात को दोनों खूब बात करते थे. जब इसकी जानकारी उसके पति को हुई तो उन्होंने डांट-फटकार करते हुए पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया. डेढ़ साल तक वह अपने मायके में रही. इसके बाद 31 अगस्त को वह पुन: अपने ससुराल आयी.
पुन: पांच सितंबर को उसके मोबाइल पर कॉल आया. इसके बाद वह सूरज ठाकुर के साथ भाग गयी. रांची में पहुंचने के बाद उसने अपने पति को मोबाइल नंबर 9905218020 से फोन कर कही कि मुझे मत खोजियेगा. मैं रांची में सूरज के साथ हूं. इसके बाद उसका पति थाने में केस किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola