मारपीट में घायल किसान की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2015 8:05 PM
गुमला. मारपीट में घायल गुमला सदर थाना के कुम्हरिया हड़ुवाटोली निवासी चरवा उरांव की सोमवार को मौत हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार चरवा उरांव की पड़ोसी संदीप उरांव व उसकी मां सावनी उरांव से विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों मां-बेटे […]
गुमला. मारपीट में घायल गुमला सदर थाना के कुम्हरिया हड़ुवाटोली निवासी चरवा उरांव की सोमवार को मौत हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार चरवा उरांव की पड़ोसी संदीप उरांव व उसकी मां सावनी उरांव से विवाद हुआ था. इसके बाद दोनों मां-बेटे ने चरवा को मारपीट कर अधमरा कर दिया था.
बाद में दोनों हमलावरों ने इलाज के लिए चरवा के परिजनों को पैसा दिया था. इस कारण मामला शांत हो गया, लेकिन अस्पताल में इलाज के बाद जब परिजन चरवा को घर ले गये तो उसकी मौत हो गयी. मृतक के चचेरा भाई बंधा उरांव ने बताया कि छह माह पहले संदीप उरांव ने एक बड़ा पत्थर घर के सामने रख दिया था. जिससे बारिश का पानी जमा हो गया था. चरवा ने पत्थर को हटाने के लिए कहा. इसी बात को लेकर दोनों में बकझक हुई और चरवा के साथ मारपीट की गयी थी. जिससे उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










