इंश्योरेंस कार्यालय में लगी आग, क्षति

Updated:
विज्ञापन

गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित नेशनल इंश्योरेंस कार्यालय में शनिवार की सुबह तीन बजे आग लग गयी. आग की लपटें काफी तेज थी. कार्यालय में रखा सारा कागजात जल गया है. दो कंप्यूटर भी जल कर राख हो गये. कार्यालय के अंदर रखे सभी जरूरत के सामान जल गया है. कागजात जलने से भारी […]

विज्ञापन

गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित नेशनल इंश्योरेंस कार्यालय में शनिवार की सुबह तीन बजे आग लग गयी. आग की लपटें काफी तेज थी. कार्यालय में रखा सारा कागजात जल गया है.

दो कंप्यूटर भी जल कर राख हो गये. कार्यालय के अंदर रखे सभी जरूरत के सामान जल गया है. कागजात जलने से भारी नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि सुबह तीन बजे अचानक इंश्योरेंस कार्यालय के अंदर से आग की लपटे निकल रही थी. स्थानीय लोगों ने जब देखा, तो पहले कंपनी के अधिकारी व कर्मचारियों को फोन किया. लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं की. अंत में मकान मालिक के घर का दरवाजा खोलने के लिए खटखटाया गया. लेकिन वे भी दरवाजा नहीं खोले. अंत में स्थानीय लोग अपने स्तर से आग बुझाने लगे. इसके बाद अग्निशमन विभाग को कॉल किया गया. आधा घंटे बाद दमकल गाड़ी आयी तो आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola