::6::: सड़क हादसे में मजदूर की मौत
30 गुम 9 में दुर्घटनाग्रस्त वाहनसिसई. सिसई थाना के एनएच 23 महुआडीपा के समीप सड़क हादसे में रवि उरांव (23) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. रवि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में मजदूरी किया करता था. वह बेड़ो थाना क्षेत्र के ईंटा गांव का निवासी है. हादसा अपराह्न ढाई बजे की है. जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर […]
30 गुम 9 में दुर्घटनाग्रस्त वाहनसिसई. सिसई थाना के एनएच 23 महुआडीपा के समीप सड़क हादसे में रवि उरांव (23) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. रवि दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में मजदूरी किया करता था. वह बेड़ो थाना क्षेत्र के ईंटा गांव का निवासी है. हादसा अपराह्न ढाई बजे की है. जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर एनएल 02 एल 5300 बारह चक्का ट्रक रांची से बालू खाली कर बालू लादने के लिए सिसई लौटने के क्रम में काफी तीव्र गति में होने के कारण चालक रूस्तम अंसारी के अचानक ब्रेक लेने से संतुलन बिगड़ गया. जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी. जिससे ट्रक काफी क्षतिग्रस्त हो गया है. पेड़ से सीधी टक्कर में रवि अंदर में दब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया. वाहन सिसई थाना रोड निवासी राजू साहू का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










