पिस्तौल का भय दिखा कर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म
सिसई सिसई थाना के सैइंदा गांव में 13 वर्षीय छात्रा सुनीता (बदला नाम) के साथ पांच अज्ञात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पिस्तौल का भय दिखा कर दुष्कर्म किया गया है. पीडि़ता छठवीं कक्षा की छात्रा है. घटना शुक्र वार की अहले सुबह साढे़ तीन बजे की है. प्राथमिकी में पीडि़ता ने कहा है कि […]
सिसई सिसई थाना के सैइंदा गांव में 13 वर्षीय छात्रा सुनीता (बदला नाम) के साथ पांच अज्ञात युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. पिस्तौल का भय दिखा कर दुष्कर्म किया गया है. पीडि़ता छठवीं कक्षा की छात्रा है. घटना शुक्र वार की अहले सुबह साढे़ तीन बजे की है. प्राथमिकी में पीडि़ता ने कहा है कि सैइंदा गांव के चौकीदार के पुत्र का विवाह था.
जहां गांव के लोग सामूहिक रूप से नाच गान कर रहे थे. इसी क्रम में मंै और मेरी चचेरी बहन तीन बजे अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच उमेश उरांव के घर के समीप मेरी चचेरी बहन कुआं में पानी पीने गयी. मुझे अकेला देख एक अज्ञात युवक वहां पहुंच कर खींच कर ले जाने लगा. मैं चिल्लाने लगी तो, फिर दो युवक पिस्तौल लेकर आ गये और मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए खेत की और सुनसान जगह पर ले गये.
जहां तीनों युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. इस बाद उक्त युवकों ने दो अन्य युवकों को मोबाइल से फोन कर बुला लिया. उन दोनों युवकों ने भी मेरे साथ दुष्कर्म किया. युवकों के भागने के बाद मंै किसी तरह अपने घर पहुंची. मेरी स्थिति देख कर घर के लोगों ने पूछताछ की तो मैंने सारी बात बता दी. परिजन मुझे गांव के एक चिकित्सक के पास इलाज के लिए ले गये. स्थिति सुधरने के बाद 30 मई को सिसई थाना में आकर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. सिसई पुलिस ने पीडि़ता को रेफरल अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद पीडि़ता को घर भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










