डीलर व सेविका का पंजीयन एक से

Updated:
विज्ञापन

पालकोट. प्रखंड के टीपीसी सभागार में प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालकों की बैठक हुई. अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार सिन्हा एवं आरसीटी के निदेशक अलेक्जेंडर मिंज ने की. बैठक में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न व्यवसायों पर प्रकाश डालते हुए बेरोजगारों को रोजगार का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए महिला व पुरुषों को प्रशिक्षण देने […]

विज्ञापन

पालकोट. प्रखंड के टीपीसी सभागार में प्रखंड के प्रज्ञा केंद्र संचालकों की बैठक हुई. अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक प्रशांत कुमार सिन्हा एवं आरसीटी के निदेशक अलेक्जेंडर मिंज ने की. बैठक में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विभिन्न व्यवसायों पर प्रकाश डालते हुए बेरोजगारों को रोजगार का मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए महिला व पुरुषों को प्रशिक्षण देने का प्रावधान है. साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को सरकार एवं आरसीटी द्वारा समय-समय पर रोजगार का दिशा निर्देश दिया जायेगा. प्रशांत ने बताया कि आंगनबाड़ी के सभी सेविका एवं सहायिका एवं जन वितरण प्रणाली के संचालकों को एनडीएलएम के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके तहत एक जून से प्रज्ञा केंद्र में पंजीयन कराना शुरू होगा. मौके पर अपराजिता रानी, विजय कुमार प्रसाद, अजय कुजूर, महेश्वर प्रधान, प्रफुल मिंज, राहुल साहू सहित सभी प्रज्ञा केंद्र संचालक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola