युवक की मौत
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : सदर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी शंकर उरांव (39) की मौत कीटनाशक का सेवन करने से शनिवार की सुबह हो गयी. पुलिस को सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में परिजनों […]
विज्ञापन
गुमला : सदर थाना क्षेत्र के असनी गांव निवासी शंकर उरांव (39) की मौत कीटनाशक का सेवन करने से शनिवार की सुबह हो गयी. पुलिस को सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में कर यूडी केस दर्ज कर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि घरेलू परेशानी के कारण शंकर चार बार पहले भी कीटनाशक का सेवन कर चुका था.
बस पलटी, नौ यात्री घायल : रांची. पुंदाग ओपी क्षेत्र के गोविंद राम कटारूका स्कूल के समीप शनिवार की सुबह यात्री बस किरण (जेएच01ए क्यू- 9015) के पलट जाने से बस में सवार नौ लोग घायल हो गये. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए रिंची अस्पताल भेजा गया.
प्रारंभिक उपचार कराने के बाद घायल चार लोग घर चले गये. जबकि गंभीर रूप से घायल ज्योति प्रतिभा किंडो, शिव चरण, शालू खड़िया, सतीश बड़ाइक और मुनेश्वर साहू का इलाज रिंची अस्पताल में ही चल रहा है. पुलिस के अनुसार सभी गुमला के रहनेवाले हैं. बस में सवार अधिकांश लोग भी गुमला के रहनेवाले है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










