सफाई पर दें ध्यान, स्वस्थ रहेंगे
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गुमला : रोटरी क्लब ऑफ गुमला द्वारा गुरुवार को शहरी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया. अध्यक्ष बड़ाइक जय किशोर सिंह के नेतृत्व में अभियान चला. शहर के मुख्य मार्गों की सफाई की गयी. लोगों से आसपास सफाई रखने व कचरा को कूड़ेदान में डालने की अपील की. कचरा को एक स्थान पर जमा करें […]
विज्ञापन
गुमला : रोटरी क्लब ऑफ गुमला द्वारा गुरुवार को शहरी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया. अध्यक्ष बड़ाइक जय किशोर सिंह के नेतृत्व में अभियान चला. शहर के मुख्य मार्गों की सफाई की गयी. लोगों से आसपास सफाई रखने व कचरा को कूड़ेदान में डालने की अपील की.
कचरा को एक स्थान पर जमा करें और फिर उसे नगर पंचायत के ट्रैक्टर में दें. जिससे शहर साफ रहेगा. अध्यक्ष ने कहा कि सफाई पर हम ध्यान दें, तभी स्वस्थ रह सकते हैं. अगर सफाई पर ध्यान नहीं देंगे तो बीमार होते रहेंगे. विनय कुमार लाल ने कहा कि स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान तभी सफल होगा, जब हम सभी मिल कर इस अभियान को सफल बनायेंगे. आज हम संकल्प लें. आसपास सफाई रखेंगे.
इससे पहले अभियान का उदघाटन पूर्व विधायक प्रो बेरनार्ड मिंज व कमलेश उरांव ने टावर चौक से किया. इसके बाद सभी लोग हाथों में झाड़ू लेकर सफाई अभियान चलाया. मौके पर भैरव प्रसाद, सत्यनारायण प्रसाद, तपेश्वर लाल, विनय लाल, दीपक कुमार गुप्ता, हीरा सोनी, पवन गुप्ता, अशोक कुमार शाह, विशेश्वर प्रसाद साहू, रवींद्रनाथ तिवारी, अनूप कुमार गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, रामजी प्रसाद, श्याम सुंदर प्रसाद, महेश कुमार लाल, अनमोल गुप्ता, अजय कुमार, मनोज कुमार, डॉ सुगेंद्र साय, बसंत कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










