बेंगलुरु में नाबालिग से दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन

गुमला : बहकावे में आकर काम की तलाश में बेंगलुरु गयी चैनपुर प्रखंड की एक लड़की के साथ वहां दुष्कर्म हुआ है. जशपुर जिला के लोदाम निवासी भैया लाल नामक युवक ने सात दिन तक उसे कब्जे में रख कर दुष्कर्म किया है. किसी प्रकार बेंगलुरु से वापस आयी लड़की ने गुरुवार को गुमला के […]

विज्ञापन
गुमला : बहकावे में आकर काम की तलाश में बेंगलुरु गयी चैनपुर प्रखंड की एक लड़की के साथ वहां दुष्कर्म हुआ है. जशपुर जिला के लोदाम निवासी भैया लाल नामक युवक ने सात दिन तक उसे कब्जे में रख कर दुष्कर्म किया है. किसी प्रकार बेंगलुरु से वापस आयी लड़की ने गुरुवार को गुमला के अहतू थाने में आरोपी भैया लाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इस मामले में मानव तस्कर चैनपुर प्रखंड के कुड़केल गांव निवासी रोशनी मिंज के खिलाफ भी केस किया गया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए मुहिम शुरू कर दी गयी है. दर्ज केस में पीड़िता ने कहा है कि वर्ष 2014 के अगस्त माह में रोशनी मिंज उसे यह कह कर बेंगलुरु ले गयी कि वहां अच्छा काम मिलेगा. पैसा भी मिलेगा. रोशनी के बहकावे में लड़की बेंगलुरु चली गयी. वहां सपना को व्हाइट फिल्म के कोठी में रखी और उसे भैया लाल से भेंट करायी. इसके बाद भैया लाल उसे बेंगलुरु के माराथानी स्थित घर ले गया. भैया लाल ने लड़की को काम दिलाने का वादा किया.
इसके बाद सात दिन तक दुष्कर्म किया. लड़की ने कहा कि वह भागने का प्रयास भी की, लेकिन भाग नहीं सकी. एक सप्ताह बाद भैयालाल खुद उसे रोशनी के यहां छोड़ दिया. इसके बाद चार माह पहले वहां से भाग कर वह अपने घर आयी. उसने कहा कि जबरन दुष्कर्म होने के कारण वह चार माह के गर्भ से है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola