अशिक्षा नक्सलवाद को जन्म देती है : मदन मोहन

Updated:
विज्ञापन

चैनपुर. सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ बटालियन 218 द्वारा चैनपुर में सामग्री का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मदन मोहन सिंह ने कहा कि अशिक्षा ही पूरे देश को घून की तरह खा रही है. जिसे हम पढ़े-लिखे लोग व बच्चे के अभिभावक दूर कर सकते हैं. हम अपने बच्चों […]

विज्ञापन

चैनपुर. सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सीआरपीएफ बटालियन 218 द्वारा चैनपुर में सामग्री का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर मदन मोहन सिंह ने कहा कि अशिक्षा ही पूरे देश को घून की तरह खा रही है. जिसे हम पढ़े-लिखे लोग व बच्चे के अभिभावक दूर कर सकते हैं.

हम अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें. ताकि वे आगे चल कर अच्छाई एवं बुराई को समझें. नक्सलवाद की जड़ का मुख्य कारण अशिक्षा है. इसलिए पूरे भारत से नक्सलवाद को हटाना है, तो हर एक बच्चे को शिक्षा के मंदिर तक पहुंचाना होगा. इससे पूर्व सीआरपीएफ के लगाये मेडिकल कैंप में डॉ राजीव कुमार ने संैकड़ों ग्रामीणों का इलाज कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया. साथ ही ग्रामीणों के बीच कंबल, स्कूल बैग, टिफिन, कड़ाही, स्टुमेंट, वाटर कन्टेनर, क्रिकेट कीट, हॉकी कीट, फुटबॉल व जरसी का वितरण किया गया.

वहीं सीआरपीएफ बटालियन द्वारा कटकाही में भी सामग्री वितरण किया गया. मौके पर पंकज कुमार, बलजीत सिंह, दिनेश कुमार मजूमदार, नरेश सिंह, सत्येंद्र कुमार, विरेंद्र कुमार, मनीष चौधरी, राजेश जाट, रविंद्र कुमार, एसएस नायक, इंस्पेक्टर पीआर गौगली, एमएस राव, गेंदलाल, बीजू कुमार, मो तौहीद, बीएन साहू सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola