पुल से गिरा वाहन, 25 बकरियां मरी

Updated at : 20 Dec 2019 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
पुल से गिरा वाहन, 25 बकरियां मरी

डुमरी(गुमला) : डुमरी थाना के डुमरडांड गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे बासा नदी पुल से नीचे नदी में एक पिकअप वाहन (ओडी 23 एफ-6142) गिर गया. पिकअप में बकरियां लदी हुई थी. वाहन गिरने से दब कर 25 बकरियों की मौत हो गयी, जबकि किसी प्रकार 45 बकरियों को सुरक्षित नदी […]

विज्ञापन

डुमरी(गुमला) : डुमरी थाना के डुमरडांड गांव के समीप गुरुवार की सुबह करीब तीन बजे बासा नदी पुल से नीचे नदी में एक पिकअप वाहन (ओडी 23 एफ-6142) गिर गया. पिकअप में बकरियां लदी हुई थी. वाहन गिरने से दब कर 25 बकरियों की मौत हो गयी, जबकि किसी प्रकार 45 बकरियों को सुरक्षित नदी से निकाला गया है.

घटना में वाहन चालक को हल्की चोट लगी है. ग्रामीणों के अनुसार, पिकअप वाहन में लगभग 70 बकरियां थी. घटना के बाद जिंदा बची बकरियों को बकरी विक्रेता, जो साथ चल रहे थे, अपने साथ ले गये. वहीं बाकी मरी पड़ी बकरियों को ग्रामीण ले गये. इधर, जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि पुल के नीचे वाहन गिर गया है और बकरियों की मौत हो गयी, गांव के लोग भागे-भागे पहुंचे. जिसे हाथ लगा, वह मरी हुई बकरी को उठा कर ले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola