आरा में स्कूल बस ने एएसआई को रौंदा, इलाज के दौरान मौत; चालक फरार
घाटनास्थल की तस्वीर
Arrah Road Accident: आरा में बाईपास रोड पर सोमवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक सवार स्पेशल ब्रांच के एएसआई को कुचल दिया. गंभीर रूप से घायल एएसआई की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई.
Arrah Road Accident:(वसीम) आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईपास रोड स्थित इंदू तपेश्वर महिला कॉलेज के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. तेज रफ्तार प्राइवेट स्कूल बस ने बाइक सवार स्पेशल ब्रांच के एएसआई को रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई.
आपके शहर में
अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल पुलिस अधिकारी को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान राजीव रंजन उर्फ गोल्डी के रूप में हुई है. वह भोजपुर जिले के आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव वार्ड नंबर 9 निवासी थे. उनके पिता राम लायक सिंह हैं. बताया जा रहा है कि राजीव रंजन बिहार पुलिस की स्पेशल ब्रांच में एएसआई के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में पटना में पदस्थापित थे.
सत्यनारायण कार्यक्रम से लौट रहे थे
मृतक के रिश्तेदार अनिल कुमार सिंह ने बताया कि परिवार में उनके दादा का निधन हो गया था. सोमवार को घर में सत्यनारायण पूजा का कार्यक्रम था. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राजीव रंजन बाइक से पटना ड्यूटी के लिए निकल रहे थे.इसी दौरान इंदू तपेश्वर महिला कॉलेज के समीप तेज रफ्तार स्कूल बस ने उन्हें कुचल दिया.
चालक बस छोड़कर फरार
हादसे के बाद बस चालक मौके से भागने लगा और प्राइवेट बस स्टैंड के पास स्कूल बस छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की.
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया
घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने स्कूल बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. घटना को लेकर इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.
Also Read:कैमूर में चोरों का आतंक, विद्या के मंदिर को भी बना रहे निशाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए