एसडीपीओ ने नशा कारोबारियों के खिलाफ की कार्रवाई
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एसडीपीओ ने नशा कारोबारियों के खिलाफ की कार्रवाई
विज्ञापन
गुमला. चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने शनिवार की रात को नशा के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने वाले दुकानों में छापेमारी की. चैनपुर प्रेम नगर निवासी दीपक जायसवाल के घर से लगभग 200 पेटी अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त की गयी. प्रेम नगर निवासी दीपक जायसवाल अपनी किराना दुकान में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री करता रहा है. रोजाना सुबह से शाम तक दीपक जायसवाल के दुकानों के इर्द-गिर्द नशाखोरों की भीड़ लगी रहती है. पूर्व में भी अवैध शराब बिक्री करने के मामले में कई बार जेल जा चुका है. पुलिस के अनुसार शराब के सेवन करने से चैनपुर समेत आसपास के युवा इसके शिकार हो रहे हैं. एसडीपीओ की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने सराहना की है. लोगों का कहना है कि खुलेआम अवैध रूप से शराब बिक्री से स्कूली छात्र-छात्रा भी इसके शिकार हो रहे हैं. इससे अभिभावक चिंतित रहते हैं. खुलेआम अवैध शराब की बिक्री से चैनपुर के लोग काफी परेशान हैं. एसडीपीओ के दुकान पहुंचते शराब विक्रेता भाग निकला. पुलिस शराब को जब्त कर थाना ले गयी है. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रुति अग्रवाल ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










