जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला, मामला दर्ज

जमीन विवाद में घर में घुसकर हमला, मामला दर्ज
गुमला. शांति नगर इलाके में जमीन विवाद को लेकर घर में घुस कर मारपीट व लूटपाट करने का मामला सामने आया है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि छह लोगों ने रात में घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला किया, जिससे उसका हाथ टूट गया. साथ ही घर में रखे ढाई लाख रुपये लेकर आरोपी फरार हो गये. मामले को लेकर कमिंद्र गोप ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि वह शांतिनगर बेला बस्ती के निवासी हैं. पीड़ित के अनुसार 23 मई की रात करीब नौ बजे रवि, कृष्णा, दुया समेत तीन अज्ञात व्यक्ति जबरन दरवाजा खोल कर उनके घर में घुस गये. आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडे से हमला कर जान मारने की नीयत से मारपीट की, जिसमें उनका दाहिना हाथ टूट गया. पीड़ित ने बताया कि कुछ समय पहले जमीन का सौदा हुआ था, जिसका करीब ढाई लाख रुपये घर में बैग में रखा हुआ था. आरोपियों ने उसी रुपये को लेकर विवाद किया और मारपीट के दौरान बैग में रखे दो लाख 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गये. घटना के दौरान शोर सुन कर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने का प्रयास किया. ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी वहां से भाग निकले. गुमला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










