लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है इग्नू : दिलीप
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहा है इग्नू : दिलीप
विज्ञापन
गुमला. कार्तिक उरांव महाविद्यालय गुमला स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) में नवनामांकित शिक्षार्थियों के लिए रविवार को इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि रांची विवि के वित्त पदाधिकारी डॉक्टर दिलीप प्रसाद ने इग्नू की दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में इग्नू देश के लाखों विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण व लचीली शिक्षा उपलब्ध करा रहा है. कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जिम्मेदारी को समझाने का आधार है. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन एवं आत्म अनुशासन को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी इग्नू की प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझ कर निरंतर अध्ययन करें. इससे पूर्व अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ आशुतोष कुमार ने अतिथियों व विद्यार्थियों का स्वागत किया. उन्होंने इग्नू का विस्तृत परिचय देते हुए विवि से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की. उन्होंने आइडी कार्ड, अध्ययन सामग्री, काउंसलिंग कक्षाएं, असाइनमेंट निर्माण की विधि व उसकी नैतिकता, असराइनमेंट प्रश्न एवं जमा करने की प्रक्रिया, परीक्षा प्रपत्र भरने की समय सीमा एवं प्रकिया, पुन: पंजीकरण, टर्म एंड परीक्षा, मूल्यांकन प्रणाली, परिणाम, डिग्री की मान्यता एवं महत्व सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. मौके पर डॉक्टर बीएन मिश्रा, डॉक्टर सुचित कुमार सिन्हा, आलोक कुमार, सोमरा भगत, किशोर बड़ाईक, बंदी उरांव, पतेश्वर भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










