आमगांव मोड़ के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Updated:
विज्ञापन
आमगांव मोड़ के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

आमगांव मोड़ के पास पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन

जारी. जारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिताब स्थित आमगांव मोड़ पंचायत भवन के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला. शव की पहचान सकतार ग्राम निवासी स्व लक्ष्मण चीक बड़ाइक के 20 वर्षीय पुत्र संजू चीक बड़ाइक के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक टेंट हाउस में काम करता था. घटना 24 मई की सुबह आठ बजे की है, जब ग्रामीणों ने एक बरगद के पेड़ से युवक का शव लटकते हुए देखा. यह स्थान पंचायत भवन से करीब 100 मीटर की दूरी पर है. घटना की खबर मिलते स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मामले में एक नया पहलू यह भी सामने आया है कि मृतक संजू पिछले दो साल से चैनपुर थाना के हर्राडीपा में एक लड़की को रखा हुआ था और जशपुर में काम कर पैसा कमाने के बाद वह अक्सर उसी लड़की से मिलने के लिए जाया करता था. वर्तमान में उसकी मां बिरसमनी देवी दिल्ली में रह कर काम करती हैं. घटना की सूचना मिलते पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया. मृतक के गले में प्लास्टिक की रस्सी का गहरा दाग पाया गया है. रविवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर इस प्रेम प्रसंग व अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola