बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन फरार हुआ बाइक सवार

बुजुर्ग महिला से सोने की चेन छीन फरार हुआ बाइक सवार
गुमला. गुमला शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला जशपुर रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के समीप का है. शनिवार की शाम बाइक सवार दो युवकों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से करीब 15 ग्राम वजन की सोने की चेन झपट्टा मार कर छीन ली और फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार इति सेन गुप्ता ने गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 23 मई शनिवार की शाम अपनी पड़ोसन पुष्पा देवी के साथ काली मंदिर से दर्शन कर लौट रही थीं. इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया जशपुर रोड शाखा के आगे मोड़ के पास बिजली पोल के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और झपट्टा मार कर उनके गले से सोने की चेन छीन ली. महिला ने बताया कि अचानक हुई घटना से वह सड़क पर गिर गयी, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट लगी. घटना शाम करीब 7.30 से 7.45 बजे के बीच की बतायी जा रही है. घटना के बाद दोनों युवक जशपुर रोड की ओर फरार हो गये. पीड़िता के अनुसार छीनी गयी सोने की चेन का वजन करीब 15 ग्राम है. जिसकी वर्तमान कीमत लगभग सवा दो लाख रुपये बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










