गुमला में स्वच्छता मिशन में घोटाला : गबन की राशि बढ़कर 1.25 करोड़ रुपये हुई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Sep 2019 10:34 PM
दुर्जय पासवान, गुमला जिला जल एवं स्वच्छता मिशन गुमला में गबन की राशि बढ़ती जा रही है. पूर्व में एक करोड़ 16 लाख 52 हजार रुपये गबन की पुष्टि हुई थी. लेकिन इधर, लगातार विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच किये जाने के बाद गबन की राशि बढ़ रही है. जांच में गबन की राशि बढ़कर […]
दुर्जय पासवान, गुमला
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन गुमला में गबन की राशि बढ़ती जा रही है. पूर्व में एक करोड़ 16 लाख 52 हजार रुपये गबन की पुष्टि हुई थी. लेकिन इधर, लगातार विभाग के अधिकारियों द्वारा जांच किये जाने के बाद गबन की राशि बढ़ रही है. जांच में गबन की राशि बढ़कर एक करोड़ 25 लाख 26 हजार रुपये हो गयी है.
हालांकि विभाग के कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार ने कहा कि फर्जी हस्ताक्षर कर निकासी की गयी राशि की जांच हो रही है. यह राशि और बढ़ सकती है. अभी सिर्फ गुमला प्रखंड के विभिन्न खातों में ट्रांसफर की गयी राशि को जोड़ा गया है. दूसरे प्रखंडों में भी कितनी राशि ट्रांसफर की गयी है, इसकी भी जांच चल रही है.
श्री झा ने कहा कि पासवर्ड कंप्यूटर ऑपरेटर व एकाउंटेंट के पास था. स्वच्छता मिशन के जो छह लोग हैं. उन्हीं लोगों में से किसी ने फर्जी हस्ताक्षर किया है. हालांकि इसकी जांच की जा रही है. जांच के बाद सब स्पष्ट हो जायेगा कि इसमें कौन-कौन दोषी हैं. उन्होंने यह भी बताया कि मेरे गुमला में योगदान देने के समय यह नहीं बताया गया कि स्वच्छता मिशन से जुड़े कर्मियों का अनुबंध खत्म हो रहा है. मुझे भी भ्रम में रखा गया था. मई व जून माह में सभी का अनुबंध खत्म हो गये हैं.
उन्होंने कहा कि लेकिन मुझे जैसे ही पता चला कि स्वच्छता मिशन के सभी कर्मियों का अनुबंध खत्म हो गया है. मैंने मानदेय पर रोक लगा दिया. उन्होंने सेवा विस्तार पर कहा कि यह निर्णय वरीय पदाधिकारी ही ले सकते हैं. इधर, थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जिला समन्वयक धीरज कुमार व उज्जवल कार्यालय नहीं आ रहे हैं. ये दोनों अभी कहां है. इनका पता भी नहीं चल रहा. मोबाइल भी बंद कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










