राजद महिला विंग की बैठक में संगठन को मजबूती देने पर मंथन

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 19 Sep 2025 11:24 PM

विज्ञापन

महिला भागीदारी को बताया गया संगठन की रीढ़

विज्ञापन

राजद महिला विंग की मजबूती और संगठन को धारदार बनाने के उद्देश्य से महिला प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश के नेतृत्व में गोड्डा के एक होटल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष कल्पना देवी भी उपस्थित रहीं. दोनों ने कार्यक्रम में शिरकत करने पर कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत प्राप्त किया. बैठक की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष नीलम साह ने की. अपने संबोधन में रश्मि प्रकाश ने कहा कि राजद संगठन में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है. आने वाले समय में राज्य के सभी 24 जिलों में महिला विंग को और अधिक मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि महिलाएं राजद के पुरुष विंग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर जनाधार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वे अपने क्षेत्र में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और नयी महिलाओं को संगठन से जोड़ें. साथ ही यह भी जानकारी दी कि बिहार चुनाव के दौरान झारखंड से बड़ी संख्या में महिलाएं प्रचार-प्रसार में हिस्सा लेंगी. इस मौके पर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना देवी ने महिलाओं की भारी उपस्थिति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह दिखाता है कि राजद का जुड़ाव जमीनी स्तर तक है और महिला मोर्चा का लगातार विस्तार हो रहा है. कार्यक्रम में किरण देवी, राजद जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, जिला प्रधान महासचिव जाहिद इकबाल, बजरंगी यादव, जयप्रकाश यादव, धनंजय यादव, गीता मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई और महिला संगठन को सशक्त बनाने के लिए कई रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola