लौहंडिया बाजार में मां मनसा की हुई पूजा-अर्चना
Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 29 Aug 2025 11:44 PM
सुख-शांति व समृद्धि की हुई कामना
बोआरीजोर प्रखंड के लौहंडिया बाजार में किशोरी मंडल के आवास पर मां मनसा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना का कार्यक्रम संपन्न हुआ. तपन मंडल ने बताया कि कई वर्षों से इस प्रतिमा की स्थापना कर मनसा देवी की पूजा की जाती है और मां के आशीर्वाद से क्षेत्र के लोग खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं. पूजा के दौरान मां मनसा से सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की गयी. मां मनसा के साथ-साथ बिहुला एवं लखेंद्र की प्रतिमाओं की भी स्थापना कर पूजा-अर्चना की गयी तथा पाठा का बलि भी दिया गया. 104 वर्षीया किशोरी मंडल ने कहा कि मां मनसा की शक्ति अपरंपार है और उनकी कृपा से क्षेत्र के लोग सुखी-समृद्ध हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि सच्चे मन से की गयी प्रार्थनाएं मां भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं. इस धार्मिक अनुष्ठान ने क्षेत्र में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक सौहार्द का माहौल बनाया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










