आवास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 10:45 PM

विज्ञापन

बीडीओ ने मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता और रोजगार सेवकों के साथ की समीक्षा बैठक

विज्ञापन

मेहरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में गुरुवार को बीडीओ अभिनव कुमार की अध्यक्षता में मुखिया, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव एवं रोजगार सेवकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में विभिन्न पंचायतों में संचालित आवास एवं अन्य विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के दौरान बीडीओ ने पंचायतवार स्वीकृत आवासों, पूर्ण एवं अपूर्ण आवासों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने संबंधित कनीय अभियंताओं, पंचायत सचिवों और रोजगार सेवकों को योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया. बैठक में जिन पंचायतों में मजदूरों की डिमांड कम पायी गयी तथा जहां आवास निर्माण कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं थी, वहां के संबंधित कर्मियों को फटकार लगायी गयी. बीडीओ ने कहा कि सभी पंचायतों में योजनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये.

मुखियाओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण : बीडीओ

बीडीओ अभिनव कुमार ने उपस्थित मुखियाओं से कहा कि योजनाओं को गति देने में उनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने आवास निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर लाभुकों को समय पर आवास पूरा कराने के लिए प्रेरित करने को कहा. उन्होंने निर्देश दिया कि पंचायतों में संचालित योजनाओं का भौतिक सत्यापन किये बिना मजदूरों की मांग निरस्त न की जाये. प्रत्येक मजदूर का सत्यापन करने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाये. साथ ही बाल श्रम से जुड़े मामलों पर विशेष सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया. बीडीओ ने कहा कि जिन लाभुकों ने आवास निर्माण के लिए राशि प्राप्त कर ली है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया है या कार्य में अनावश्यक विलंब कर रहे हैं, उन्हें एक सप्ताह का समय देकर चेतावनी दी जाये. इसके बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर संबंधित लाभुकों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बैठक में साहेबलाल हांसदा, अजीत कुमार सिंह, प्रियंका देवी, मधुमाला सिन्हा, अनंतलाल यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola