GODDA: गोड्डा में महागामा थाना क्षेत्र के गोड़िया गांव में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

Updated:
विज्ञापन

सड़क के किनारे शव लोगों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

गोड्डा के महागामा में प्रेम प्रसंग के कारण 18 वर्षीय युवक सूरज राय की हत्या. शव बरामद, पुलिस मामले की जांच में जुटी. जानिए पूरी घटना की जानकारी.

विज्ञापन

महागामा: गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के गोड़िया गांव में प्रेम प्रसंग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है. सोमवार को रघुनाथकित्ता पुल के पास से 18 वर्षीय सूरज राय का शव बरामद किया गया. मृतक की मां ने प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताया है. सूचना पर महागामा पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. परिजनों से पूछताछ की और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

टोटो चलाकर परिवार पालता था सूरज

मृतक की पहचान पथरगामा थाना क्षेत्र के तरडीहा निवासी सूरज राय के रूप में हुई है. वह स्वर्गीय राधे राय का पुत्र था. शव पर चोट के निशान मिले हैं. गले पर दाग और नाक से खून का रिसाव भी देखा गया. सूरज टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था.

शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग का आरोप

मृतक की मां किरण देवी ने बताया कि सूरज अपने दोस्त के ससुराल गोड़िया गया था. आरोप है कि गोड़िया गांव की एक शादीशुदा महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे फोन पर बातचीत करता था.

ये भी देखें: Crime News: गोड्डा में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

ये भी देखें: गोड्डा नगर परिषद की योजनाओं और खरीदारी में अनियमितता का आरोप

परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

परिजनों का आरोप है कि इसी प्रेम प्रसंग के कारण सूरज की हत्या की गयी है. महागामा पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार महतो ने बताया कि पुल के पास एक युवक का शव बरामद किया गया है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. उन्होंने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola