पथरगामा में जर्जर सड़क से बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं को परेशानी
स्कूल के सामने जल जमाव | Prabhat Khabar Network
पथरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय जाने वाली पक्की सड़क करीब आठ साल में पूरी तरह जर्जर हो गई है. जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और ऊपरी परत उखड़ गई है. बारिश में गड्ढों में पानी भरने व कीचड़ से आवागमन मुश्किल हो जाता है. सैकड़ों छात्राओं को गिरकर चोटिल होने का खतरा है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत और उचित नाली निर्माण की मांग की है ताकि छात्राओं व राहगीरों को सुरक्षित आवागमन मिल सके.
गोड्डा: पथरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित बालिका उच्च विद्यालय जाने वाली पक्की सड़क की स्थिति इन दिनों बेहद खराब हो गयी है. करीब आठ वर्ष पूर्व निर्मित यह सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. सड़क पर जगह-जगह छोटे-बड़े गड्ढे बन गये हैं. कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत उखड़ जाने से नीचे बिछाये गये पत्थर के चिप्स बाहर दिखाई देने लगे हैं.
आपके शहर में
बरसात में बढ़ जाती है लोगों की मुश्किलें
बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होती है. सड़क के किनारे समुचित नाली की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है. इससे सड़क पर कीचड़ फैल जाता है और आवागमन प्रभावित होता है.
जर्जर सड़क से छात्राओं को खतरा
उक्त सड़क से प्रतिदिन सैकड़ों छात्राएं बालिका उच्च विद्यालय आती-जाती हैं. जर्जर सड़क और जगह-जगह बने गड्ढों के कारण छात्राओं के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है. वहीं, दोपहिया वाहन चालकों को भी सड़क से गुजरते समय विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है.
बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क लंबे समय से बदहाल है, लेकिन अब इसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी है. लोगों ने प्रखंड प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने के साथ ही सड़क के किनारे समुचित नाली का निर्माण कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था होने से छात्राओं के साथ-साथ ग्रामीणों एवं अन्य राहगीरों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए