ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 28 पुड़िया नशीला पदार्थ बरामद

Published by : SANJEET KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 10:42 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

विज्ञापन

नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो कथित तस्करों को 28 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के चपरासी टोला निवासी राहुल कुमार साह (पिता- स्व. राजकुमार साह) तथा रौतारा (दुर्गा मंदिर के समीप) निवासी बिपिन सोनी (पिता- मदन स्वर्णकार) के रूप में हुई है. नगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चपरासी टोला स्थित राहुल कुमार साह के घर पर कुछ लोगों के साथ मिलकर अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोड्डा अंचल पदाधिकारी हलधर सेठी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम ने राहुल कुमार साह के घर पर अचानक दबिश दी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से सिल्वर पेपर में लिपटी 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गयी, जिसका कुल वजन 5.70 ग्राम बताया गया है. पुलिस ने इस संबंध में गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 110/2026 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 25, 27ए एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया है.

दोनों आरोपितों का रहा है आपराधिक इतिहास

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार राहुल कुमार साह के विरुद्ध गोड्डा नगर थाना में चोरी, मारपीट एवं अन्य गंभीर धाराओं के तहत वर्ष 2013, 2017, 2018, 2019 और 2024 में कुल पांच मामले दर्ज हैं. वहीं बिपिन सोनी के विरुद्ध भी गोड्डा नगर थाना में वर्ष 2012 में कांड संख्या 97/12 के तहत रंगदारी, मारपीट एवं धमकी देने से संबंधित मामला दर्ज किया गया था. इस कार्रवाई में अंचल पदाधिकारी हलधर सेठी, नगर थाना प्रभारी दिनेश कुमार महली, पुलिस अवर निरीक्षक अनुप साह, शशिकांत, अंकित कुमार झा तथा नगर थाना के रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे. पुलिस ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
SANJEET KUMAR

लेखक के बारे में

By SANJEET KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola