चार अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर होगा श्रद्धांजलि कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर झामुमो की बैठक

Updated:
विज्ञापन
गांधीग्राम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष. | Prabhat Khabar Network

गांधीग्राम में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

गोड्डा में चार अगस्त को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि मनाई जाएगी. झामुमो की बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और प्रतिमा अनावरण पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

गोड्डा: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर चार अगस्त को गोड्डा में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर झामुमो की पथरगामा प्रखंड समिति की बैठक रविवार को गांधीग्राम में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामचंद्र मरांडी ने की, जबकि संचालन विजय कुमार महतो ने किया.

बैठक में झामुमो के गोड्डा जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेमनंदन मंडल, जिला सचिव बासुदेव सोरेन तथा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम देवी मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई और सभी पंचायतों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में तय किया गया कि चार अगस्त को गोड्डा के गांधी मैदान में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई जाएगी. इस अवसर पर गोड्डा स्थित बायोडायवर्सिटी पार्क में दिशोम गुरु की आदमकद प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा.

जिलाध्यक्ष प्रो. प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि यह कार्यक्रम झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष, त्याग और योगदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने प्रखंड के सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.

बैठक में मदन सिंह, बिलास मंडल, राजू हांसदा, राजेंद्र सिंह, रामनारायण पंडित, रीना गुप्ता, अभिलाल सोरेन, कोमल मुर्मू, सहूर, किरानी मुर्मू, पलटन मुर्मू, मंगल सिंह, रामलाल सोरेन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola