कृषक गोष्ठी में किसानों को उन्नत खेती के लिए किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
कृषक गोष्ठी में उपस्थित किसान. | Prabhat Khabar Network

कृषक गोष्ठी में उपस्थित किसान. | Prabhat Khabar Network

बाबूपुर में आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों को उन्नत खेती, मोटे अनाज के लाभ और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई. किसानों के बीच अरहर बीज का वितरण भी किया गया.

विज्ञापन

बोआरीजोर प्रखंड की बाबूपुर पंचायत स्थित बाबूपुर गांव में कृषि विभाग की ओर से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने की. गोष्ठी में किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग तथा मोटे अनाज की खेती के लाभों की जानकारी दी गयी. प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने किसानों से सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे उन्नत किस्म के बीजों का उपयोग करने की अपील करते हुए कहा कि इन बीजों के प्रयोग से फसल की पैदावार बेहतर होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी. इस अवसर पर बीटीएम सुनील कुमार ने बताया कि मिलेट मिशन के तहत किसानों को मोटे अनाज की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मोटे अनाज की खेती करने वाले किसानों को सरकार की ओर से प्रति एकड़ ₹3,000 की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी. कृषि पदाधिकारी शशि शेखर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मोटे अनाज की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों को बेहतर मुनाफा मिलने की संभावना है. उन्होंने बताया कि मोटे अनाज न केवल आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत पौष्टिक और उपयोगी हैं. गोष्ठी के दौरान किसानों के बीच अरहर के बीज का भी वितरण किया गया. बीज प्राप्त कर किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की और कृषि विभाग की इस पहल की सराहना की. कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र किस्कू सहित कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola