विधिक जागरूकता शिविर में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

Updated:
विज्ञापन
परिसंपत्ति का वितरण करते दंडाधिकारी एवं प्रमुख. | Prabhat Khabar Network

परिसंपत्ति का वितरण करते दंडाधिकारी एवं प्रमुख. | Prabhat Khabar Network

बोआरीजोर में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई और जरूरतमंदों के बीच सरकारी योजनाओं की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया.

विज्ञापन

गोड्डा: बोआरीजोर प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख जशीनता हेंब्रम एवं न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण ने दीप प्रज्वलित कर किया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था. इस अवसर पर प्रमुख जशीनता हेंब्रम ने कहा कि विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को कानून संबंधी आवश्यक जानकारी दी जाती है, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें और समय पर कानूनी सहायता प्राप्त कर सकें. न्यायिक दंडाधिकारी राज कल्याण ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क कानूनी सलाह और सहायता उपलब्ध करायी जाती है. उन्होंने लोगों से अपील किया कि छोटे-मोटे विवादों का समाधान आपसी सहमति और गांव स्तर पर ही करने का प्रयास करें, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी से बचा जा सके. शिविर के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाखों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. दुर्गा आजीविका सखी मंडल के सदस्यों को ₹3 लाख का ऋण प्रदान किया गया. इसके अलावा 10 लाभुकों के बीच धोती-साड़ी, 10 विद्यार्थियों को साइकिल, दो दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल तथा एक दिव्यांग लाभुक को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम के दौरान एक गर्भवती महिला की गोद भराई तथा एक शिशु का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न कराया गया.

वहीं, निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए 10 बीएलओ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य रामजी साह, जीपीएस कौशल किशोर भंडारी, कल्याण पदाधिकारी दिलीप कुमार, जूनियर इंजीनियर आनंद मरांडी, संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.


विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola