ज्ञान स्थली में श्रद्धापूर्वक मनी चंद्रशेखर आजाद की जयंती

Updated:
विज्ञापन
ज्ञान स्थली में श्रद्धापूर्वक मनी चंद्रशेखर आजाद की जयंती

गोड्डा के ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए. छात्रों ने उनके जीवन से प्रेरणा ली.

विज्ञापन

गोड्डा. महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर शनिवार को ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और देशभक्ति के वातावरण में मनायी गयी. इसमें छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रशासक समीर दुबे, सलाहकार रवि रोशन दुबे, प्राचार्य गोपाल कृष्णा मिश्रा, उप-प्राचार्य आरएन चौधरी तथा शिक्षकों ने चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की. इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके क्रांतिकारी जीवन, साहस और बलिदान को याद करते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया. विद्यार्थियों के लिए हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आजाद के जीवन पर आधारित रोचक क्विज प्रतियोगिता भी हुई. कक्षा चार के छात्र अंकित ने चंद्रशेखर आजाद का वेश धारण कर उनके प्रेरक कथनों का प्रस्तुतीकरण किया. वहीं कक्षा तीन के छात्र उज्ज्वल ने देशभक्ति गीत

"जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा" प्रस्तुत कर माहौल को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया. प्रशासक समीर दुबे ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. इधर, राष्ट्रीय विभूति मंच के सदस्यों ने भी पोस्ट ऑफिस चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनायी. वक्ताओं ने कहा कि आजाद ने भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, शचीन्द्रनाथ सान्याल और राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी जैसे क्रांतिकारियों को संगठित कर देश की आजादी की लड़ाई को नयी दिशा दी. इस अवसर पर राजेश झा, सर्वजीत झा, एकरारूल हसन आलम, पवन कुमार झा, चंदर पंडित, निखिल झा, मो. अफरोज, संतोष मंडल, प्रफुल पुष्प, संजीव मिश्रा, नंद किशोर झा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola