भौरा बराज के जीर्णोद्धार के बाद नहरों में पहुंचा पानी

Updated:
विज्ञापन
भौरा बराज के जीर्णोद्धार के बाद नहरों में पहुंचा पानी

भौरा बराज के जीर्णोद्धार के बाद नहरों में पानी आने से ठाकुरगंगटी और मेहरमा के हजारों किसानों को सिंचाई की सुविधा मिली है. इससे खेती में सुधार की उम्मीद है.

विज्ञापन

ठाकुरगंगटी. महागामा विधायक सह राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रयासों से ठाकुरगंगटी सहित आसपास के प्रखंडों के किसानों को भौरा बराज परियोजना का लाभ मिलने लगा है. सीमावर्ती मंडरो के पास स्थित इस परियोजना के जीर्णोद्धार के बाद नहरों में नियमित पानी पहुंचने से ठाकुरगंगटी और मेहरमा क्षेत्र के किसानों में खुशी है. किसानों ने बताया कि कई वर्ष पहले आयी बाढ़ में भौरा बराज का बांध टूट गया था और पानी छोड़ने वाला फाटक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. इसके कारण बराज का पानी नहरों तक पहुंचने की बजाय नदी में बह जाता था. समय पर सिंचाई नहीं होने से किसानों को हर वर्ष फसल का नुकसान उठाना पड़ता था. लंबे समय से इसकी मरम्मत की मांग की जा रही थी. वर्ष 2022 में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के प्रयासों से भौरा बराज का व्यापक जीर्णोद्धार कराया गया. परियोजना में नया फाटक लगाया गया तथा बोल्डर पीचिंग सहित अन्य मरम्मत कार्य कराए गये. इसके बाद से नहरों के माध्यम से किसानों के खेतों तक नियमित पानी पहुंच रहा है. इस परियोजना से गोड्डा के ठाकुरगंगटी और मेहरमा प्रखंड के अलावा साहिबगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो रही है. इससे किसान खरीफ और रबी दोनों मौसम की खेती बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं. भौरा बराज से लाभान्वित किसान भगवान साह, नवीन महतो, पृथ्वीचंद साह, शेख वाहिद, हृदय साह, गोपाल मंडल, सुभाष मंडल और पंकज कुमार सिंह समेत कई किसानों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. उनका कहना है कि पहले नहरें सूखी रहती थीं, जबकि अब खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से फसल उत्पादन बढ़ने और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है. मेहरमा व ठाकुरगंगटी हजारों एकड़ कृषि भूमि हो रही सिंचित

परियोजना से गोड्डा के ठाकुरगंगटी और मेहरमा प्रखंड के अलावा साहिबगंज जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों की हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित हो रही है. इससे किसान खरीफ और रबी दोनों मौसम की खेती बेहतर ढंग से कर पा रहे हैं. भौरा बराज से लाभान्वित किसान भगवान साह, नवीन महतो, पृथ्वीचंद साह, शेख वाहिद, हृदय साह, गोपाल मंडल, सुभाष मंडल और पंकज कुमार सिंह सहित कई किसानों ने मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया. उनका कहना है कि पहले नहरें सूखी रहती थीं, जबकि अब खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से फसल उत्पादन बढ़ने और आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा, "किसानों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता है. किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचे, इसके लिए दर्जनों योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है."

किसानों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता : मंत्री

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि"किसानों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता है. किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचे, इसके लिए दर्जनों योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. सीमावर्ती मंडरो के समीप स्थित इस परियोजना के जीर्णोद्धार के बाद नहरों में नियमित पानी पहुंचने से ठाकुरगंगटी और मेहरमा क्षेत्र के किसानों में खुशी है. किसानों ने बताया कि कई वर्ष पहले आई बाढ़ में भौरा बराज का बांध टूट गया था और पानी छोड़ने वाला फाटक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था.


विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola