प्रस्तावित विवाह भवन व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षण

मेला मैदान का निरीक्षण करते डीडीसी. | Prabhat Khabar Network
मेहरमा में प्रस्तावित विवाह भवन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए डीडीसी ने स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया.
गोड्डा: मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को लेकर डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने रविवार को प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से परियोजना के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र की अन्य जनसमस्याओं से भी डीडीसी को अवगत कराया. ग्रामीणों ने विशेष रूप से कन्या उच्च विद्यालय, मेहरमा में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है.
उन्होंने विद्यालय में शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की. डीडीसी विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर भी प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य करेगा. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सूरज सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, सुधांशु पासवान, प्रेम लाल साह, नवल किशोर पासवान, राजेश साह, संतोष कुमार दास सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










