आर्थिक तंगी से परेशान महिला ने अपने दो बच्चों संग तालाब में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

रांची के रातू में एक महिला ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर तालाब में छलांग लगा दी. गनीमत रही कि स्थानीय युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया. महिला ने बताया कि पति द्वारा आर्थिक सहायता न मिलने से वह परेशान थी.

विज्ञापन

रांचीः राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के रातू चट्टी स्थित बड़ा तालाब में रविवार की दोपहर करीब 1:30 बजे एक महिला ने तालाब में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. गनीमत रही कि उस समय तालाब किनारे बैठे कुछ स्थानीय युवकों ने उसे छलांग लगाते देख लिया. स्थानीय युवकों ने चिबना देर किए तालाब में कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

तालाब से बाहर निकालने के बाद महिला बदहवास थी और वह कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी. काफी देर तक समझाने के बाद उसने अपना नाम भारती कुमारी सिंह बताया और कहा कि वह अपने दो बच्चों के साथ रातू आमांड में जतन साहू के मकान में किराए पर रहती है. उसका पति प्रमोद सिंह रोजी-रोटी कमाने के लिए गुरुग्राम (दिल्ली-एनसीआर) गया हुआ है.

आरोप है कि वह न तो पत्नी और बच्चों की कोई सुध लेता है और न ही उनके भरण-पोषण के लिए पैसे भेजता है. बार-बार मांगने के बावजूद आर्थिक सहायता नहीं मिलने से परिवार गंभीर आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. बच्चों के पालन-पोषण की चिंता से परेशान होकर उसने आत्माहत्या करने का निर्णय लिया. घटना की सूचना पर पहुंची रातू पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है.


विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola