झारखंड में सरकारी कर्मियों को समय पर मिलेगी प्रोन्नति, अब हर साल होगी डीपीसी

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)
झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का लाभ देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. विभागीय प्रोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है, जिससे वर्षों से लंबित पदोन्नतियों का निवारण होगा.
Jharkhand Government Employee Promotion: झारखंड सरकार ने सरकारी कर्मियों को समय पर पदोन्नति का लाभ देने के लिए विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया बदली है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने नया संकल्प जारी कर दिया है. अब सभी विभागों में डीपीसी की बैठक वर्ष में कम-से-कम एक बार, सामान्यतः जून या जुलाई में करना अनिवार्य होगा.
स्पष्ट नियम नहीं होने से वर्षों तक अटकी रहीं पदोन्नतियां
राज्य सरकार ने पाया कि वर्ष 2003 की पदोन्नति संबंधी व्यवस्था में डीपीसी की बैठकों की आवृत्ति को लेकर कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं था. इस कारण कई विभागों में वर्षों तक पदोन्नति लंबित रहती थी. इससे कर्मियों में असंतोष बढ़ने के साथ ही अदालती मामलों की संख्या भी बढ़ रही थी.
नियमित डीपीसी से समय पर मिलेगी पदोन्नति
नयी व्यवस्था का उद्देश्य पदोन्नति प्रक्रिया को नियमित, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है. नये नियम के अनुसार डीपीसी की बैठक से पहले संबंधित विभाग वास्तविक रिक्त पदों का आकलन करेगा. इसके बाद आरक्षण रोस्टर के अनुरूप सक्षम प्राधिकार से अनुमोदन प्राप्त किया जायेगा. डीपीसी की अनुशंसा पर पदोन्नति की अधिसूचना जारी की जायेगी. कार्मिक सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो के हस्ताक्षर से जारी संकल्प तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है. सरकार का मानना है कि नियमित डीपीसी से कर्मियों को समय पर पदोन्नति मिलेगी
ये भी पढ़ें: JSSC-JPSC नियुक्तियों की CBI जांच हो, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को मिले सजा : चंपाई सोरेन
ये भी पढ़ें: हुसैनाबाद में ट्रक से 320 किलो गांजा बरामद, डेढ़ करोड़ से अधिक की खेप जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










