दामिन प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रबंधन समिति का गठन, संदीप कुमार मंडल बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

नव नियुक्त अध्यक्ष को सम्मानित करते प्रधानाध्यापक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बोआरीजोर के दामिन प्लस टू उच्च विद्यालय में नई प्रबंधन समिति का गठन हुआ. संदीप कुमार मंडल अध्यक्ष और प्रभा देवी उपाध्यक्ष चुनी गईं.

विज्ञापन

गोड्डा: बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र स्थित दामिन प्लस टू उच्च विद्यालय, राजाभीठा में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. सर्वसम्मति से संदीप कुमार मंडल को समिति का अध्यक्ष तथा प्रभा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया. नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव सह प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश कुमार ने माला पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश कुमार ने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण पठन-पाठन एवं शैक्षणिक गतिविधियों के सफल संचालन में विद्यालय प्रबंधन समिति की सक्रिय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने उम्मीद जताई कि समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय का संचालन और अधिक प्रभावी तथा बेहतर ढंग से किया जाएगा.

नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप कुमार मंडल ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, जहां बच्चों के भविष्य का निर्माण होता है. उन्होंने विद्यालय के सर्वांगीण विकास तथा शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया, ताकि यहां के विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करें. कार्यक्रम में मुखिया सुखलाल सोरेन, पर्यवेक्षक (सीआरपी) कृष्णकांत झा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola